My job alarm

sarso ka bhav 21 July : सरसों के भाव में कब आएगी बंपर तेजी, जानिये सरसों का ताजा भाव

 | 
sarso ka bhav 21 July : सरसों के भाव में कब आएगी बंपर तेजी, जानिये सरसों का ताजा भाव
My job alarm (sarso ka bhav) : सरसों के भाव में तेजी कब आएगी और कितनी आएगी। क्या किसानों को सरसों रोककर रखनी चाहिए या बेचने में फायदा है। अभी सरसों का रेट (sarso ka bhav) क्या चल रहा है और देशभर में किस मंडी में सबसे ज्यादा रेट पर सरसों बिक रही है। ये तमाम सवाल किसानों के हैं। आईये जानते हैं इनके जवाब। तिलहन उद्योग के अहम कारोबारी संगठन सेंट्रल ऑर्गेनाइजेशन फॉर ऑयल इंडस्ट्री एंड ट्रेड के चेयरमैन ने बताया कि इस बार देशभर में बंपर उत्पादन और नई आवक जोरों पर होने के कारण बीते महीनों में सरसों के रेट न्यूनत्तम समर्थन मूल्य (sarso MSP) से काफी नीचे चले गए थे। लेकिन, अब मांग बढ़ने से सरसो की कीमतों (sarso rate today) में तेजी आ रही है। इस समय अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सरसों खली की भी मांग आ रही है। ऐसे में पेराई के लिए सरसों की मांग में मजबूती है। कमोडिटी विश्लेषक इंद्रजीत सिंह कहा कहना है कि भाव कम मिलने से बीते कई महीनों में किसानों ने भी सरसों रोककर रखी है। इसके कारण सरसों (Sarso Price) महंगी होने को बल मिला। जिंसों के दाम और आवक के आंकड़े रखने वाली एजेंसी एगमार्कनेट के अनुसार जुलाई में अब तक करीब 3.55 लाख टन सरसों की आवक हुई, जो कि काफी कम है। एक्सपर्ट का मानना है कि सरसों के भाव (sarso ka bhav) में अभी कम से कम 300 रुपये 400 रुपये की तेजी और आ सकती है। कमोडिटी विश्लेषक ने कहा कि आगे भी तेल मिलों की मांग मजबूत रह सकती है। इसके साथ ही खासकर आम अचार निर्माताओं की ओर से भी सरसों व सरसों तेल (sarso tel) की मांग है। ऐसे में सरसों का भाव (mustard price hike) बढ़कर न्यूनत्तम समर्थन मूल्य से पार जा सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में खली की मजबूत मांग के चलते भी सरसों के भाव में वृद्धि संभव है। आईये अब जानते हैं देशभर की मंडियो में आज का सरसों का भाव क्या रहा।

आज का सरसों का भाव प्रति क्विंटल (sarso ka bhav 21 July)

जयपुर मंडी में सरसों का रेट (राजस्थान) 5440 रुपये/- श्रीगंगानगर मंडी में आज सरसों का भाव (राजस्थान) 5370 रुपये/- मेड़ता शहर में सरसों का भाव (राजस्थान) 5290 रुपये/- जोधपुर में सरसों का भाव (राजस्थान) 5490 रुपये/- चिडावा मंडी में सरसों भाव (राजस्थान) 5360 रुपये/- अजमेर मंडी सरसों भाव (राजस्थान) 5400 रुपये/- टौंक मंडी सरसों भाव (राजस्थान) 5575 रुपये/- सिरसा मंडी में सरसों का भाव (हरियाणा) 5390 रुपये/- हिसार मंडी में सरसों भाव (हरियाणा) 5310 रुपये/- आदमपुर मंडी में सरसों का भाव (हरियाणा) 5220 रुपये/- रेवाडी मंडी में आज का सरसों का भाव (हरियाणा) 5380 रुपये/- अटेली मंडी में आज का सरसों का भाव (हरियाणा) 5500 रुपये/- ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव आज का (हरियाणा) 5400 रुपये/- इटावा मंडी में सरसों का भाव (उत्तर प्रदेश) 5350 रुपये/- मैनपुरी में आज का सरसों का भाव (उत्तर प्रदेश) 5190/- मेरठ मंडी में सरसों का भाव आज का (उत्तर प्रदेश) 5420 रुपये/- बरेली मंडी में सरसों का रेट (उत्तर प्रदेश) 5360 रुपये/- ललितपुर मंडी में आज सरसों का भाव (उत्तर प्रदेश) 5430 रुपये/- काला मंढी कैलारस में सरसों का भाव (मध्य प्रदेश) 5650/- बैतूल मंडी में सरसों का भाव आज का (मध्य प्रदेश) 5400 रुपये/- मंदसौर मंडी सरसों का भाव आज का (मध्य प्रदेश) 5274 रुपये/- मुंबई मंडी में सरसों का रेट (मुंबई) 5700 रुपये/- चंपारण में सरसों का भाव आज का (बिहार) 5430 रुपये/- जरूरी सूचना : हमनें इस आर्टिकल में हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, मुंबई व बिहार में आज के सरसों के एवरेज प्राइस के बारे में जानकारी दी है। यहां सरसों का भाव (sarso ka bhav) समय- समय पर अपडेट होता रहता है। यहां आप हर दिन का हरियाणा में सरसों का भाव, राजस्थान में सरसों का भाव, यूपी में सरसों का भाव, एमपी में सरसों का भाव, मुंबई में सरसों का भाव व बिहार में सरसों का भाव (Aaj Ka Sarso Ka Bhav) के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now