My job alarm

Sapna Chaudhary Video : सपना चौधरी का छलका दर्द, बताई दिल की बात

Sapna Chaudhary : सपना चौधरी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उनको बच्चा बुजुर्ग हर कोई जानता है। सपना चौधरी ने ये नाम कमाने के लिए कड़ी मेहनत की है। उसी मेहनत के दम पर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary  story) इस मुकाम पर पहुंच पाई। सपना चौधरी के जीवन में कई उतार चढ़ाव रहे हैं। सपना चौधरी का एक मामले में दर्द छलका है, जिसे उन्होंने बयां किया है। आइए जानते हैं

 | 
Sapna Chaudhary Video : सपना चौधरी का छलका दर्द

My job alarm (Sapna Chaudhary life story) :  डांसिंग क्वीन सपना चौधरी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। सपना चौधरी को चाहने वालों की संख्या की कोई गिनती नहीं है। उनको चाहने वाले उनके हर स्टेज शो और वीडियो को खूब पसंद करते हैं। सपना चौधरी को ये नाम कमाने में 13 साल लगे हैं। सपना चौधरी ने 13 साल कड़ी मेहनत की है। इसी मेहनत के दम पर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary video) ने ये मुकाम पाया है। सपना  चौधरी अपने अंदाज से देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में छा चुकी हैं। लेकिन सपना चौधरी की खास बात ये है कि वो हमेशा जमीन से जुड़ी रही हैं।

 

कहा भी जाता है कि अपने पुराने दिनों को नहीं भूलना चाहिए। सपना इस बात को बखुबी याद रखतीं हैं। सपना चौधरी ने आज के समय में खूब नाम कमाया है। सपना चौधरी (Sapna Chaudhary life) ने बड़े मुकाम पर जाने के बाद भी अपने शुरुआती जीवन को नहीं भूलाया है। सपना चौधरी ने एक वीडियो में अपने पुराने दिनों के वे संघर्ष बताएं है, जिन्हें आज तक कोई नहीं जानता था। सपना चौधरी का दर्द छलका तो फैंस के दिलों में उनके लिए सहानाभुति के साथ और प्यार बढ़ गया।

 

सपना चौधरी के संघर्ष के बारे में तो आप जानते ही होंगे। सपना चौधरी (Sapna Chaudhary family) के सिर से पिता का साया छोटी उम्र में ही उठ गया था। पिता का साया सर से उठा तो जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। सपना चौधरी अपनी मां, बहन व भाई के लिए सहारा बनीं। उनको इस बात पर आज नाज है कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को अच्छे तरीके से निभाया है। सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) ने सोशल मीडिया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने 13 साल के संघर्ष को बयां किया है। 

 

Sapna Choudhary ने कही ये बातें


सपना चौधरी ने कहा कि उन्होंने बहुत कुछ सहन किया है। उन्होंने बहुत कुछ सहा है। बहुत कुछ देखा है। इसके बाद सपना चौधरी (Sapna Chaudhary video) ने कहा कि उनको इस जिंदगी के सफर ने हर रंग दिखाया है। सपना चौधरी बोलीं कि उनका भी मन स्कूल जाने को करता था। वह पढ़ लिखकर बढ़िया नौकरी करना  चाहती थीं। लेकिन छोटी उम्र में उनके पापा बीमार हो गए और भगवान को प्यारे हो गए। सपना चौधरी ने बताया कि जब घर चलाने के लिए डांस की शुरुआत की तो उनको नाचने वाली, ठुमके मटकाने वाली पता नहीं क्या-क्या कहा गया। लेकिन उनको इस बात का कोई गम नहीं है। इससे उनकी मां, बहन व भाई का जीवन चलता था। 

 

कमाने वाला नहीं था कोई


सपना चौधरी की जीवन की स्टोरी काफी चुनौती भरी रही है। सपना चौधरी (Sapna Chaudhary story) ने आलोचकों को कहा कि केवल वहीं ऐसी नहीं हैं जो नाचती हैं। इस दुनिया का इतिहास उठाकर देख लो। इसके बाद फैंस के लिए बोलीं कि अगर भगवान ने उनकी किस्मत में फैंस का प्यार लिखा है, तो जलने वाले जलते रहें। सपना चौधरी ने बताया कि उन्हें आज भी वो तारीख और साल याद है। 21 दिसंबर 2008 को उनके पिता को हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। इस समय उनके घर पर कमाने वाला कोई नहीं था। 2014 में जब वह मात्र 14 साल की थीं तब वो एक अलग दुनिया में पहुंचीं। सपना चौधरी ने कहा कि 13 साल के सफर में उन्होंने बहुत कुछ देखा है।

 

कलाकारों का किया धन्यवाद


सपना चौधरी ने कहा कि वह सभी का शुक्रिया करना चाहती हैं। उन्होंने (Sapna Chaudhary success story) कहा कि छोटी सी उम्र में इन सब के बीच आईं, उस समय पर कलाकारी कौम ने उनको अपनाया। सपना चौधरी बालीं कि उन्होंने सोचा था कि पढ़-लिखकर बढ़िया नौकरी करूंगी, लेकिन भगवान के सामने किसकी चलती है। 


 

स्टेज शो से आने जाने में झेली तकलीफें


सपना चौधरी ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। सपना ने बताया कि वह कभी ऑटो, कभी बस में रात के दो-दो बजे अपना शो खत्म करके लौटते थे। लोग काफी कुछ बोलते थे। जिसका बुरा भी लगता था। सपना चौधरी (Sapna Chaudhary stage show) ने कहा कि किसी की जुबान तो नहीं पकड़ सकते थे। सपना चौधरी बोलीं कि आज भी जब उस वक्त को याद करती हैं तो डर जाती हैं। उन्होंने आज तक किसी का बुरा नहीं किया। भगवान इस बात के गवाह हैं, इसी लिए लोग उनसे इतना प्यार करते हैं। 

 

पहले गाने का भी किया जिक्र


सपना चौधरी (Sapna Chaudhary first song) ने वीडियो में अपने पहले गाने का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जब उनका पहला गाना ढाई लीटर दूध हिट हुआ तो फैंस ने उनको पीछे मुड़कर नहीं देखने दिया। आगे भी फैंस उनको यू हीं प्यार देते रहेंगे।

 

सालों से दिल में रखे बैठीं बहुत बातें


सपना चौधरी (Sapna Chaudhary journey) ने कहा कि बहुत सारी बातें सालों से इस दिल में दबाए बैठी हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहती है कि बता दें, लेकिन हिम्मत नहीं हो रही। हिम्मत करके लोगों के सामने आई हैं। सपना चौधरी ने कहा कि एक वीडियो के माध्यम से जल्द ही अपना पूरा सफर बताएंगी। वहीं फैंस के बारे में कहा कि वो आज भी उनके साथ है और आगे भी उनके साथ रहेंगे। वहीं विरोधियों को भी शुक्रिया अदा किया कि वो आज भी साथ नहीं है और आगे भी नहीं रहेंगे।  

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now