My job alarm

MCX gold rate : सोने में गिरावट का सिलसिला थमा, ज्वैलर्स के पास जाने से पहले चक कर लें 10 ग्राम गोल्ड के भाव

Gold Silver Price Today : दिसंबर की शुरुआत के साथ ही सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव का दौर चल रहा है। कई बार इन कीमती धातुओं की कीमतें ऑल टाइम हाई पर पहुंच जाती हैं, तो कई बार एक दिन में इनके रेटों में ताबड़तोड़ गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले कई दिनों के उतार-चढ़ाव के बाद आज 19 दिसंबर को सोने (Gold-Silver Rate Today) में गिरावट का दौर थम गया है। अगर आप भी इन दिनों सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम।

 | 
MCX gold rate : सोने में गिरावट का सिलसिला थमा, ज्वैलर्स के पास जाने से पहले चक कर लें 10 ग्राम गोल्ड के भाव

My job alarm - (gold price) सोने-चांदी की कीमत में पिछले दो दिन से गिरावट दर्ज की जा रही थी, लेकिन अब इन धातुओं की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थमता नजर आ रहा है। इससे पहले बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों (sona chandi ke daam) में इजाफा हुआ था। आज 19 दिसंबर को भी इनकी कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले दो दिन की गिरावट के बाद आज सोना बढ़कर 76,658 रुपए प्रति 10 ग्राम पर (sona chandi ke Taja bhav) ट्रेड कर रहा है। वहीं, चांदी की बढ़ती कीमतों का सिलसिला भी आज रुका है। आज चांदी 89,060 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। कई शहरों में सोने-चांदी के दाम कुछ इस तरह से ट्रेंड कर रहे हैं।


दिल्ली में सोने-चांदी के दाम-


राजधानी दिल्ली में आज 19 दिसंबर को शुद्ध सोना यानी 24 कैरेट वाले सोने के भाव 77,290 (Gold Silver Price in Delhi) के आसपास है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 70,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ठहर गई है। सोने के अलावा बात करें चांदी की तो चांदी लगभग 92,420 रुपए प्रति किलो पर रुकी हुई है।


सोने-चांदी के मुंबई में लेटेस्ट दाम-


देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने के दाम 77,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए है और 22 कैरेट गोल्ड के रेट 70,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, यहां पर चांदी भी 91,510 रुपये (Gold Silver Rate in Mumbai) प्रति किलो के आसपास हो गई है।


जयपुर में क्या हैं गोल्ड के रेट -


जयपुर में आज शुद्ध सोना यानि 24 कैरेट गोल्ड 77,290 प्रति 10 ग्राम की दर से बेचा जा रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 70,850 प्रति 10 ग्राम (Gold Silver Price in Jaipur) हो गई है। चांदी भी आज 91,500 प्रति किलो की दर से बेची जा रही है।

फिर बदले पटना में सोने के दाम -


बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट सोना लगभग 77,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर टिका हुआ है  और 22 गोल्ड के रेट लगभग 70,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास (Gold Silver Rate in Patna) गए हैं। वहीं चांदी भी 91,500 रुपये प्रति किलो के दर से बेची जा रही हैं।

कोलकता में लेटेस्ट रेट-


कोलकता में भी सोना की कीमतें अन्य राज्यों से भिन्न है। यहां पर आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट 77,130 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है और 22 कैरेट गोल्ड का रेट लगभग 70,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Silver Price in Kolkata) है। इसके अलावा चांदी की कीमत 91,500 रुपये प्रति किलो पर टिकी हुई है

चेन्नई में सोने-चांदी के दाम-


अन्य शहरों में भी सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव आया है। चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना तकरीबन 77,140 प्रति 10 ग्राम की दर पर बेचा जा रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना आज 70,845 प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा (Gold Silver Price in Chennai) रहा है। इसके अलावा चांदी की बात करें तो आज चांदी 89,450 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।


सोने पर हॉलमार्किंग का महत्व-


आप जब भी सोने की खरीदारी कर रहे हैं तो उस समय उसकी शुद्धता और हॉलमार्किंग का जरूर ध्यान  (Gold hallmark ki importance) रखें। हॉलमार्क सोने की गुणवत्ता की गारंटी देता है। मार्केट में बढ़ती भीड़ के चलते धोखाधड़ी के कई मामलें सामने आते हैं और यह धोखाधड़ी से बचने में मदद करता है। आपको बता दें कि भारत में 22 कैरेट सोने के आभूषण सबसे अधिक प्रचलित हैं,और 22 कैरेट गोल्ड  (22 Carat gold rate)की शुद्धता 91.6 प्रतिशत से होती है और 24 कैरेट सोना 100 प्रतिशत शुद्ध होता है। आपके पास 22 कैरेट (22 Carat gold ka hallmark) सोना है, तो उसकी शुद्धता की जांच के लिए इस फार्मूले का यूज कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now