Gold Rate - सोने में आई 1900 रुपये की गिरावट, गोल्ड खरीदारों की हुई मौज
Gold Rate - साेना खरीदारों के लिए खुशखबरी। दरअसल आपको बता दें कि भारत में सोने की कीमत में गिरावट का सिलसिला जारी है। देश में, 11 दिसंबर के बाद से सोने के दाम में इतनी गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसके चलते ये सोना खरीदने का सुनहरा मौका बताया जा रहा है। साथ ही चांदी की कीमतों में भी कमी आई है-
My job alarm - (Gold Price) न्यूयॉर्क से लेकर भारत में सोने की कीमत में गिरावट का सिलसिला जारी है। भारत में, 11 दिसंबर के बाद से सोने के दाम में 1900 रुपए से अधिक की कमी आई है। इसके साथ ही, चांदी की कीमतों में भी 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। (Sone ke taaza daam)
इसका मुख्य कारण है डॉलर इंडेक्स में वृद्धि और फेडरल रिजर्व की आगामी पॉलिसी मीटिंग (The Federal Reserve's upcoming policy meeting) में ब्याज दरों में संभावित कटौती। विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों (silver rate) में और गिरावट की संभावना बनी रह सकती है। इस स्थिति के चलते निवेशकों के बीच चिंताएं बढ़ी हैं और वे बाजार के अगले कदमों का इंतजार कर रहे हैं।
क्या चल रहे सोने के भाव-
देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड की कीमत में वर्तमान समय में हल्की तेजी देखी जा रही है। सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सोने की कीमत 71 रुपए की बढ़त के साथ 77,132 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रही है। इस दौरान, सोना 77,199 रुपए के दिन के उच्चतम स्तर और 77,088 रुपए के निचले स्तर तक पहुंचा।
एमसीएक्स पर सोने (MCX Gold rate) ने 77,090 रुपए से कारोबार की शुरुआत की थी। उल्लेखनीय है कि 11 दिसंबर के बाद से सोने की कीमत में 2.42 प्रतिशत यानी 1,914 रुपए की गिरावट आई है। 11 दिसंबर को सोने का दाम 79,002 रुपए प्रति दस ग्राम था, जो हाल के समय में एक महत्वपूर्ण बदलाव दर्शाता है।
चांदी की कीमत हुई कितनी-
वहीं दूसरी ओर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर चांदी के दाम 177 रुपए की कमजोरी के साथ 91,006 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं। कारोबारी सत्र के दौरान चांदी की कीमत (chandi ki kimat) 90,920 रुपए के साथ दिन लोअर लेवल पर भी पहुंचे। वैसे चांदी सुबह 9 बजे 90,945 रुपए के साथ ओपन हुई थी। 11 दिसंबर के बाद से चांदी के दाम में 5 फीसदी से ज्यादा यानी 4,900 रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है। 11 दिसंबर को चांदी के दाम 95,802 रुपए थे। (Chandi ke taaza daam)
विदेशी बाजारों में सोना चांदी-
वहीं दूसरी ओर विदेशी बाजारों में गोल्ड और सिल्वर (Gold&Silver Rate) के फ्लैट देखने को मिल रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार कॉमेक्स पर गोल्ड फ्यूचर फ्लैट 2,671 डॉलर प्रति ओंस पर है। वहीं गोल्ड स्पॉट की कीमत 2,653.55 डॉलर प्रति ओंस पर दिखाई दे रही हैं. कॉमेक्स पर सिल्वर फ्यूचर 30.97 डॉलर प्रति ओंस और सिल्वर स्पॉट 30.49 डॉलर प्रति ओंस पर है।