Mausam Update - देश के इन 15 राज्यों में भयंकर बारिश का अलर्ट जारी, जानें अगले 7 दिन के लिए IMD का अपडेट
Mausam Update - देशभर में इन दिनों कड़ाके की ठंड का सामना हो रहा है। पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश हो रही है, जिससे ठंडी हवा चल रही है। बर्फीली हवाएं और समुद्र से उठने वाली नमी वाली हवाएं मिलकर शीतलहर का कारण बन रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने देश के 15 राज्यों के लिए भयंकर बारिश का अलर्ट जारी किया है-
My job alarm - (IMD Forecast India Weather Update) देशभर में इन दिनों कड़ाके की ठंड का सामना हो रहा है। पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश हो रही है, जिससे ठंडी हवा चल रही है। बर्फीली हवाएं और समुद्र से उठने वाली नमी वाली हवाएं मिलकर शीतलहर का कारण बन रही हैं। (Mausam Update) इससे विशेषकर उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट आई है। (Haryana Updates)
दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और बिहार में दो दिन से घना कोहरा छाया है, जिससे विजिबिलिटी जीरो हो गई है। लोग ठंड से कांप रहे हैं, और अनेक स्थानों पर ट्रैफिक जाम (traffic jam) की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ऐसा मौसम न केवल आम जनजीवन को प्रभावित कर रहा है, बल्कि हवाई और रेल सेवाओं में देरी भी हो रही है।
पिछले 24 घंटे देश में मौसमी परिस्थतियां-
बीते 24 घंटों में उत्तर प्रदेश, दक्षिण पंजाब और दक्षिण हरियाणा में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में शीत लहर का अनुभव किया गया। छत्तीसगढ़ में ग्राउंड फ्रॉस्ट देखा गया। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा। उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों, जम्मू-कश्मीर, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, असम, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तर आंतरिक ओडिशा में सुबह और शाम को भी 0 से 100 मीटर की विजिबिलिटी के साथ कोहरे की स्थिति बन गई। (Delhi me mausam kaisa rehne waala hai)
ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने का अलर्ट-
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश, कोहरा और शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है। इसका मुख्य कारण पंजाब से सटे पाकिस्तान में बने लो प्रेशर एरिया हैं। छत्तीसगढ़ और बंगाल की खाड़ी में भी लो प्रेशर क्षेत्र सक्रिय हैं। इसके अलावा, अरब सागर में भी एक लो प्रेशर बना हुआ है। 10 से 12 जनवरी के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (new western disturbance) आने से 10 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। मध्य और ऊपरी क्षोभ मंडल में ट्रफ के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, और अफगानिस्तान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना है।
इन राज्यों में बरसेंगे बादल और छाएगा कोहरा-
मौसम विभाग ने 6 जनवरी के लिए महत्वपूर्ण पूर्वानुमान जारी किया है। इस दिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 5 और 6 जनवरी को गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 6 जनवरी को उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 7 और 8 जनवरी के दौरान, पूर्वोत्तर भारत के सभी 8 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे (cold day) की स्थिति भी रह सकती है। उत्तर मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, ओडिशा, दिल्ली व अन्य क्षेत्रों में घना कोहरा और शीतलहर चलने की संभावना है।
हिमाचल-जम्मू कश्मीर में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट-
मौसम विभाग ने कश्मीर और चिनाब घाटी में आज रविवार रात से सोमवार सुबह तक भारी बर्फबारी की चेतावनी दी है। जम्मू-कश्मीर में चिल्लई कलां का यह समय चल रहा है, जिसमें 15 दिन बीत चुके हैं और 25 दिन अभी बाकी हैं। चिल्लई कलां 30 जनवरी को समाप्त होगा, इसके बाद चिल्लई-खुर्द और चिल्लई-बच्चा का दौर रहेगा, जिस दौरान कश्मीर में भीषण ठंड पड़ेगी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pardesh weather update) में भी मौसम विभाग ने शिमला, किन्नौर, लाहौल स्पीति, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 5 और 6 जनवरी को बर्फबारी तथा बारिश की संभावना है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में 7 जनवरी तक वर्षा की संभावना बनी हुई है। 8 जनवरी को मौसम साफ रहने की उम्मीद है।