My job alarm

Gold import limit : दूसरे देश से ला सकते हैं बस इतना सोना, होने चाहिए ये डॉक्यूमेंट

Gold Import Limit : भारत देश में शुरुआत से ही सोने के प्रति लोगों का खास लगाव रहा है। यहां पर लोग किसी खास कार्यों या किसी शुभ अवसर पर सोना खरीदना बेहद शुभ मानते हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों की स्थिति के अनुसार देशभर में सोने की कीमतें जारी होती हैं। वहां सस्ता सोना मिलने व भारत में सोना महंगा होने पर कई लोग विदेश से सोना (Gold Import Limit) लेने के बारे में विचार करते हैं। अगर आप भी ऐसा कुछ सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काम की हो सकती है।आइए जानते हैं विदेश से सोना लाने की लिमिट क्या है।

 | 
Gold import limit : दूसरे देश से ला सकते हैं बस इतना सोना, होने चाहिए ये डॉक्यूमेंट

My job alarm - (Gold Limit Updates): ऐसे कई देश हैं जहां पर सोने की कीमतें भारत देश के मुकाबले काफी कम होती हैं। ऐसे में महंगाई के समय में या बढ़ती सोने के डिमांड को देखते हुए लोगों की नजरें विदेश में सोने की कीमतों पर रहती हैं। हालांकि, आप विदेशों से सोना इंपोर्ट (Limit for buying gold from abroad) तो कर सकते हैं, लेकिन अब इसके लिए कुछ नियम बना दिए गए हैं। अब विदेश से सोना लाने की एक लिमिट तय की गई है। सोना इंपोर्ट करने वालों को इस लिमिट (gold import ki limit) के बारे में पता होना चाहिए। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आप विदेशों से एक बार में कितना सोना लेकर आ  सकते हैं।

विदेश से कितना सोना कर सकते हैं इंपोर्ट-


नियमों के अनुसार अन्य देशों से भारत में सोना लाने की एक लिमिट तय की गई है। अगर लिमिट से ज्यादा सोना लाया जाता है तब इसके लिए आपको आयात शुल्क भरना पड़ सकता है। बता दें कि इन नियमों के मुताबिक कोई भी भारतीय व्यक्ति एक साल में केवल 20 ग्राम सोना ही इंपोर्ट कर सकता है, जिसकी कीमत 50,000 रुपये के करीब होती है उतना ही आभूषण ला सकते हैं। लेकिन हां, उनके कोई बच्चे एक साल से ज्यादा समय के लिए विदेश (gold limit from abroad to India) में रहते हैं तो उन्हें गोल्ड लिमिट में एक्स्ट्रा छूट का फायदा मिल जाता है।


इतना लगता है सोने के वजन के हिसाब से शुल्क-


भारत में तो गोल्ड के गहनों की डिमांड ही अधिक देखी जाती है। ऐसे में गोल्ड की ज्वेलरी पर ही शुल्क-मुक्त भत्ता लागू होता है। जैसे कि अगर कोई भारतीय यात्री विदेश से सोने की छड़ों, सिक्कों और दूसरे ज्वेलरी लाता है तो उनकी कीमत के हिसाब से उन चीजों पर सीमा शुल्क लगता है। आइए जानते हैं कि सोने की वजन के हिसाब से कितना शुल्क लगेगा-

20 ग्राम से कम सोना लाने पर नहीं लगता सीमा शुल्क-


1 किलोग्राम से कम कीमत वाले सोने की छड़ विदेश से लाते हैं तो इस पर 10 प्रतिशत का सीमा शुल्क लगता है। वहीं, 20 ग्राम से 100 ग्राम तक के वजन वाले सोने की छड़ पर 3 प्रतिशत का सीमा शुल्क (Limit On Carrying Gold from abroad) लगता है। अगर सोने की छड़ 20 ग्राम से कम वजन की है तो इस पर कोई शुल्क नहीं लगता है। 


सिक्कों की बात करें तो 20 ग्राम से 100 ग्राम के वजन वाले सोने के सिक्कों पर 10 प्रतिशत का शुल्क (Limit on bringing gold from abroad) लगता है। जो सिक्के 20 ग्राम से कम वजन वाले होते हैं उन पर कोई सीमा शुल्क नहीं लगता है। इसलिए 20 ग्राम से कम और 50,000 रुपये से कम कीमत वाली गोल्ड ज्वेलरी लाते हैं तो उस पर उनको किसी भी सीमा शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

सोना लाते समय ध्यान रखें ये विशेष बातें-

भारत में सोना लाने से पहले आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे कि जब भी आप विदेशों से सोना इंपोर्ट कर रहे हैं तो सोना लाने (videsh se sona laane ki limit)से पहले आपके पास उसके जरूरी डॉक्यूमेंट यानी खरीद की रसीद होनी चाहिए। सोना लाना अपने आप में ही एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। इसलिए सोना लाते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए। आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आप सोने के मूल्य, जेंडर लिमिट के भीतर ही गोल्ड लाएं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now