My job alarm

Fastag के नए नियम लागू, फटाफट कर लें यह काम

FASTag regulations : वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। जब हम एक राज्य से दूसरे राज्य में किसी हाईवे से सफर करते हैं, तो हमें टोल टैक्स चुकाना पड़ता है। टोल टैक्स को चुकाने के लिए कई टोल प्लाजा राष्ट्रीय राजमार्गों पर बनाए गए हैं। समय के साथ-साथ भारत में भारत में फास्टैग का उपयोग किया जाने लगा है, लेकिन अब देशभर में नए फास्टैग नियम (New FASTag Rule) लागू कर दिए हैं। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में खबर के माध्यम से।

 | 
Fastag के नए नियम लागू, फटाफट कर लें यह काम

My job alarm - (FASTag new Rules): देश के हर हाईवे पर आपको टोल प्लाजा देखने को मिल जाएंगे। देशभर में भीड़भाड़ को कम करने और समय की बर्बादी होने से बचाने के लिए फास्टैग (FASTag Rule) लागू किया गया था लेकिन, अब एनपीसीआई ने नए फास्टैग नियम लागू कर दिए हैं। फास्टैग यूजर्स के लिए नए नियमों और विनियमों का पालन करना अनिवार्य है। अब इन नियमों के तहत भारत में जल्द ही टोल प्लाजा (FASTag ke new rule) पर भीड़भाड़ और झगड़ों की समस्या समाप्त होने वाली है। लागू किए गए हैं। खबर में जानिये फास्टैग के कौन-कौन से नए नियम हैं।

KYC विवरण करा लें अपडेट -

सरकार ने टोल टैक्स की वसूली के लिए फास्टैग नियम में बदलाव किए हैं। जिनमें से पहला तो यह है कि अब आपको तीन से पांच साल पुराने FASTag खातों के लिए अपने KYC विवरण अपडेट (FASTag accounts) कराना अनिवार्य होगा। पांच साल से ज्यादा पुराने सभी FASTag को बदलना होगा। अगर आपका फास्टैग पांच साल से ज्यादा पुराना है तो आपको नए टैग के लिए आवेदन करना होगा

नए वाहनों का पंजीकृत होना अनिवार्य -


फास्टैग नियमों में बदलाव के बाद अब उपयोगकर्ताओं को अपने वाहन की पूरी जानकारी देनी होगी। यह सब सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा ताकि यह पता चल सके की एक FASTag का उपयोग एक कार द्वारा किया जा रहा है और इसे अन्य वाहनों द्वारा साझा नहीं किया जाता है। अब नए नियमों (FASTag ke rules) के तहत वाहन के पंजीकरण नंबर (VRN) चेसिस नंबर और वाहन मालिक के मोबाइल नंबर को लिंक करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति नई कार खरीदता है तो नए कार मालिकों को वाहन खरीदने के 90 दिनों के भीतर FASTag के साथ पंजीकृत होना अनिवार्य होगा।


 
सभी विवरणों की होगी जांच -


फास्टैग यूजर्स को इन नियमों के बारे में जान लेना बेहद जरूरी है। FASTag जारी करने वालों और प्रदाताओं को उपयोगकर्ता द्वारा सबमिट किए गए सभी विवरणों की जांच (FASTag Updates News) करके एक सख्त सत्यापन प्रक्रिया का संचालन करना होगा। जो भी जानकारी वहां से उपलब्ध होगी। उनको भारत की राष्ट्रीय वाहन रजिस्ट्री से मेल खाना होगा। इन सब प्रक्रियाओं से  यह सुनिश्चित होगी की आपका डेटा FASTag में अपडेट है।

फास्टैग की सही जानकारी के लिए फोटो अपलोड है अनिवार्य-


फास्टैग की सही पहचान करने के लिए इसका सही तरीके से फोटो लिया जाना जरूरी है। यह आगे-पीछे और दाएं-बाएं से लिया जाना जरूरी है। इससे फास्टैग की सही और पूर्ण जानकारी (Fashtag news) हासिल हो सकेगी। फास्टैग का वाहन के सामने वाले शीशे यानी विंडशील्ड पर स्पष्ट दिखाई देना जरूरी है।

मोबाइल नंबर कराना होगा लिंक -


फास्टैग के अब इन नियमों के तहत यूजर का मोबाइल नंबर FASTag से लिंक होना (Toll plaza new rules 2024)अनिवार्य है। FASTag का मोबाइल नंबर से लिंक होने के बाद प्रदाता सीधे यूजर से संपर्क कर सकता है और लाइव अपडेट और FASTag स्टेटस नोटिफिकेशन सब कुछ साझा कर सकता है। इन नियमों के तहत टोल बूथ पर भीड़ भाड़ को कम किया जा सकेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now