My job alarm

Delhi Mausam - दिल्ली के मौसम में बड़ा फेरबदल, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, इन इलाकों में बारिश

Delhi Mausam - दिसंबर के अंत में दिल्ली सहित देश के मैदानी क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान (Today Delhi temperature) में गिरावट आएगी.... और इन इलाकों में बारिश के आसार है-

 | 
Delhi Mausam - दिल्ली के मौसम में बड़ा फेरबदल, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, इन इलाकों में बारिश

My job alarm - (Delhi ka Mausam) दिसंबर के अंत में दिल्ली सहित देश के मैदानी क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। रात में ठंडी हवा से बचने के लिए लोग सड़कों पर अलाव जलाकर हाथ सेकते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही, रैन बसेरों में भी लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अधिकतर लोग ठंड से बचने के लिए इन बसेरों में आश्रय ले रहे हैं। (Delhi weather Update)

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान (Today Delhi temperature) में गिरावट आएगी। शनिवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। इसके साथ ही, कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। (Delhi me aaj ka mausam) विशेष रूप से, 26 दिसंबर को बारिश की संभावना जताई गई है। सुबह के समय पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड के कुछ क्षेत्रों में हल्के से मध्यम कोहरा देखा गया है, जो दृश्यता को प्रभावित कर सकता है। यह मौसम परिवर्तन कई जगहों पर लोगों को प्रभावित करेगा।

यहां होगी बारिश-

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। उत्तर तमिलनाडु, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पिछले 24 घंटों के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। तटीय तमिलनाडु, रायलसीमा और दक्षिण तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हुई। आंध्र प्रदेश और तटीय ओडिशा में हल्की बारिश दर्ज की गई।

इन राज्यों में रहेगा शीतलहर और कोहरे का प्रकोप-

देश के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में कोहरे और शीतलहर (fog and cold wave) का प्रकोप जारी है। IMD के मुताबिक, 21 से 24 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में गंभीर शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है। 26 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में, 21 दिसंबर को पंजाब और राजस्थान में शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और झारखंड के अलग-अलग इलाकों में 22 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा बिहार में 21 और 22 दिसंबर को देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। (Delhi coldwave alert)

फैला हुआ है साईक्लोन सर्कुलेशन-

स्काईमेट के अनुसार, पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने गहरे कम दबाव का क्षेत्र उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic circulation) समुद्र तल से 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला है। यह शनिवार शाम तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन में बदल सकता है। इसके बाद, यह उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा और अगले 24 घंटों तक डिप्रेशन के रूप में बना रह सकता है। 

पश्चिमी विक्षोभ निचले और मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में मौजूद है, जो 25° उत्तरी अक्षांश के ऊपर और 17° पूर्व देशांतर के आस-पास समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई तक फैला है। पश्चिमी राजस्थान पर प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जबकि एक अन्य चक्रवात पूर्वोत्तर बांग्लादेश में है। मौसम के हालात को देखते हुए, 27 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय और उसके मैदानी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव आ सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now