My job alarm

Delhi NCR Weather : दिल्ली एनसीआर में इस तारीख से चलेंगी कोल्ड वेव, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Cold Wave Alert : दिल्ली में सर्दी शुरू हो गई है। यहां लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम अचानक बदलेगा। दिल्ली एनसीआर में शीतलहर चलेगी और न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट होगी।
 | 
Delhi NCR Weather : दिल्ली एनीसआर में इस तारीख से चलेंगी कोल्ड वेव, IMD ने जारी किया अलर्ट

My job alarm - (Delhi NCR Weather Today) : देश की राजधानी दिल्ली में ठंड ने दस्तक दे दी हैं। और दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में भी ठंड लगातार बढ़ रही है और मंगलवार सुबह प्रदूषण के साथ कोहरा भी नजर आ रहा है। हालांकि, अभी तो शुरुआत है और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को कंपकंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने पहले ही मंगलवार से कोहरे को लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि एनसीआर के लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। और इसके बाद न्यूनतम के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी।


दिल्ली के पूसा में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री

दरअसल मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। और अब दिल्ली में शीत लहर (cold wave in delhi) की स्थिति बनी हुई है और पूसा क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आयानगर क्षेत्र में यह गिरकर 4.1 डिग्री सेल्सियस हो गया।


 IMD ने शीत लहर को लेकर दी चेतावनी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 17 दिसंबर से शीतलहर के कारण न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। वहीं IMD के मुताबिक 17 दिसंबर से शीतलहर शुरू हो जाएगी. इसके बाद 18 दिसंबर को ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। और मौसम विभाग का कहना है कि 20 दिसंबर को एनसीआर में घना कोहरा (Dense fog in NCR on 20th December) रहेगा और अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने का अनुमान है।

 

20 दिसंबर से मौसम लेगा करवट

मौसम विभाग ने अपडेट (Weather Update) दिया है कि 20 दिसंबर के बाद मौसम में अचानक फिर बदलाव होगा और अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी फिर से गिरना शुरू हो जाएगा। और इसके साथ 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे (Dense fog in Delhi-NCR) के कारण लोगों गाड़ी, बाइक आदि चलाने में भी दिक्कत हो सकती है।

 

नोएडा में अगले 5 दिन तक रहेगा कोहरा

 

आईएमडी की रिपोर्ट (IMD report) के मुताबिक, सोमवार को नोएडा में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। और मौसम विभाग के (According to meteorological department) अनुसार अगले पांच दिनों तक सुबह में कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट (drop in minimum temperature) आ सकती है। हालांकि, इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, लेकिन हवा में ठंड का एहसास होगा। और मौसम में बदलाव के कारण स्कूलों का समय भी बदल दिया गया है और गौतमबुद्ध नगर के डीएम मनीष वर्मा ने सभी स्कूलों को 9 बजे से चलाने का निर्देश दिया है। यह आदेश नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए है।

 

 

राजस्थान के सीकर में (0) से नीचे तापमान 

 

देशभर में लोगों को ठंडक का अहसास हो रहा है। वहीं इसके अलावा राजस्थान में भी कई इलाकों में शीतलहर और भीषण शीतलहर जारी है। लगभग पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है. बीती रात सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। इस दौरान कुछ स्थानों पर शीत लहर/अत्यधिक शीत लहर दर्ज की गई। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर में दर्ज किया गया।

इसके अलावा चूरू में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री, अलवर में 2.2 डिग्री, सीकर में 2.5 डिग्री, संगरिया और पिलानी में 2.7 डिग्री, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में 3.7 डिग्री, सिरोही में 4.9 डिग्री और श्रीगंगानगर में 5.0 डिग्री दर्ज किया गया. राज्य के अधिकांश हिस्सों में कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. और इसके अभी जारी रहने की संभावना है.

Delhi-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण

बढ़ते वायु प्रदूषण के स्तर के कारण वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने सोमवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली-एनसीआर) में GRAP-4 प्रतिबंध फिर से लगा दिए। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सोमवार शाम 4 बजे 379 था, जो रात 10 बजे के आसपास 400 को पार कर गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार सुबह 6 बजे AQI 418 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

कश्मीर में भीषण शीतलहर की स्थिति

मौसम विभाग (meteorological department) के पुर्वानुमान के मुताबिक कश्मीर भीषण शीत लहर की चपेट में है, जहां न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे बना हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के बराबर ही था. गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जो पिछली रात से थोड़ा कम था।

पहलगाम, जो वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर के रूप में कार्य करता है, में न्यूनतम तापमान शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा कम है। मौसम विभाग ने 26 दिसंबर तक (Weather Forecast) मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और 21-22 दिसंबर की रात को घाटी के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। घाटी में न्यूनतम तापमान और गिरने से अगले तीन दिनों के दौरान कई स्थानों पर शीतलहर चलने की आशंका है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now